LPG Price : चुनाव के दिन ही मिला बड़ा तोहफा, एलपीजी गैस सिलेंडर हुआ सस्ता, देखें ताज प्राइस।

LPG Gas Cylinder Price : लोकसभा चुनाव का आज अंतिम चरण खत्म होने वाला है। एलपीजी सिलेंडर इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वाइल मार्केटिंग पेट्रोलियम कंपनी ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 72 रुपए कम कर दिए हैं। आईए जानते हैं कौन से शहरों में कितने दाम कम हुए हैं।

LPG Price Today 1 June

लोकसभा चुनाव आज अंतिम चरण पर है। ऑयल मार्केटिंग पेट्रोलियम कंपनी ने एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 72 रुपए कम कर दिए हैं। आज 1 जून से दिल्ली में एलपीजी गैस सिलेंडर 69.50 रुपए, कोलकाता में 72 रुपए, मुंबई में 69.50 रुपए और चेन्नई में 70.50 रुपए सस्ता मिल रहा है। आपको बता दे कि यह बदलाव केवल कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर में हुए हैं घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर पुराने रेट पर ही मिलेगा।

आज दिल्ली में 19 किलो वाले गैस सिलेंडर 1745.50 रुपया की जगह 1676 में मिलेगा। कोलकाता में आज इलेक्शन डे के दिन 19 किलो वाले एलपीजी गैस सिलेंडर 1787.00 रुपए का मिलेगा। मुंबई में आज 1698.50 की जगह 19 किलो वाले सिलेंडर 1629 का मिलेगा। जबकि चेन्नई में यह गैस सिलेंडर 1911 रुपए के जगह 1840.50 रुपए ही मिलेगा।

उत्तर प्रदेश के विभिन्न शहरों में आज गैस सिलेंडर का ताजा प्राइस

1 जून 2024 से उत्तर प्रदेश में भी एलपीजी गैस सिलेंडर के दामों में बदलाव किए गए हैं। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के रेट कम हुए हैं। योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर आज 1 जून से केवल 1846 में मिलेगा। 14 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर अपने पुराने रेट में 865 में ही मिलेगा।

इस प्रकार कुशीनगर में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर 1866 पर आ गया है। जबकि महाराजगंज में 1848.50 का है। देवरिया में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर अब 1877.50 रुपए में मिलेगा। यहां भी घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 882.50 रुपए के पुराने रेट पर ही उपलब्ध होगा।

इसके अलावा कोलकाता में जहां घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर 829 का है तो कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर आज यानी 1 जून से 1787 रुपए में मिलेगा।

ये भी पढ़े >>>SBI Scheme: Invest 5 thousand rupees in SBI’s scheme! There will be a direct profit of 13 lakhs

Leave a Comment